shobhit University Gangoh
 

मुजफ्फरनगर में एसडीएम विजय कुमार निलंबित, पट्टा आवंटन में धांधली को लेकर हुई कार्रवाई

मुजफ्फरनगर में एसडीएम विजय कुमार निलंबित, पट्टा आवंटन में धांधली को लेकर हुई कार्रवाई

प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी विजय कुमार को निलंबित कर दिया है। कुमार मुजफ्फरनगर में डिप्टी कलेक्टर हैं। सूत्रों ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में गलत तरीके से दिए गए पट्टे के  एक मामले में आरोपी लेखपाल को पूर्व में निलंबित किया गया था।

बाद में उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच एसडीएम विजय को दी गई। आरोप है कि विजय ने जांच में प्रमाणित आरोप को भी आंशिक कर दिया जिससे आरोपी कर्मियों को लाभ मिल गया। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर शासन ने विजय को निलंबित कर दिया है।

Jamia Tibbia