सरकारी गेंहु क्रय केंद्रेा पर बिचैलियो के गेंहु की खरीद होने की शिकायतो पर एसडीएम ने किया क्रय केंद्रो का निरिक्षण

सरकारी गेंहु क्रय केंद्रेा पर बिचैलियो के गेंहु की खरीद होने की शिकायतो पर एसडीएम ने किया क्रय केंद्रो का निरिक्षण

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। सरकारी गेंहु क्रय केंद्रो पर बिचोलियों के माध्यम से गेंहु की खरीद होने की शिकायतो को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गंभीरता से लिया हैं । उपजिलाधिकारी ने ऐसी शिकायतों की जांच करने के लिये समिति का गठन किया है। साथ ही शिकायते सही पायी जाने पर कडी कार्रवाई कराने की चेतावनी भी दी है।

गौरतलब है कि क्षेत्र के अघ्याना , टाबर, नकुड अंबेहेटा व गंगोह में सरकारी गेंहु क्रय केंद्रो पर बिचैलियो का गेंहु खरीदे जाने की शिकायते होती रही है। शिकायतो में कुछ किसानो के माध्यम से व्यपारियों द्वारा सरकारी गेंहु क्रय केंद्र पर गेंहु बेचे जाने की बात कही गयी थी। गेंहु का सीजन बीतने के बाद भी इन केंद्रो पर गेंहु से भरी टरालियों की लंबी कतारे इन शिकायतो के सही होने की ओर इशारा कर रही है।

शिकायते मिलने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु  नागपाल ने क्षेत्र के अघ्याना टाबर, रढंेडी, गंगोह आदि गेंहु क्रय केंदो का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान किसानो ने गेंहु क्रय केंदो पर बारदाना उपलब्ध न होने, अधिकारियो द्वारा टोकन व्यवस्था में भेदभाव करने की समस्याओ की ओर उपजिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया । उन्होने किसानो की समस्याओ का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा नकुड के गेंहु क्रय केंद्र पर देवी सिंह पुत्र निरंजन सिंह द्वारा अलग अलग किसानो के नाम पर पंजीकरण करवाकर गेंहु तुलवाने का मामला भी सामने आया।

एसडीएम ने बताया कि एसएमआई की शिकायत पर ऐसी शिकायतों की जांच कराने के लिये समिति का गठन किया जा रहा है। समिति की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी बिचैलियो के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।