एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें
  • सहारनपुर में देवबंद विकास खंड परिसर में जनसमस्याएं सुनते उपजिलाधिकारी।

देवबंद। विकास खंड में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 46 फरियादियों द्वारा अपनी शिकायतें दर्ज कराई गई जिनमें से मात्र 7 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया।

देवबंद विकास खंड के सभागार में उपजिलाधिकारी देवबंद संजीव कुमार व सीओ रामकरण सिंह के नेतृत्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सर्वाधिक 9 शिकायतें दर्ज की गई। जबकि सिंचाई विभाग, पूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस, नगर पालिका, विकास खंड व अन्य विभागों की शिकायतें भी फरियादियों द्वारा की गई।

उपजिलाधिकारी संजीव कुमार ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार तपन कुमार मिश्र, खंड विकास अधिकारी आजम अली, थाना प्रभारी हृदय नारायण सिंह समेत अन्य तहसीलस्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।