देवालयों में खोले जाने चाहिए विद्यालय: दीपांकर महाराज

देवालयों में खोले जाने चाहिए विद्यालय: दीपांकर महाराज
  • सहारनपुर में ब्राह्मण समाज की बैठक को सम्बोधित करते आध्यात्मिक योग गुरू दीपांकर महाराज।

सहारनपुर [24CN] । आध्यात्मिक योग गुरू स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि जहां भी देवालय हो वहीं सनातन संस्कृति के मूल आधार प्राचीन शिक्षा पद्धति के प्रतीक गुरूकुल के रूप में विद्यालय भी स्थापित होने चाहिए। आध्यात्मिक योग गुरू स्वामी दीपांकर महाराज आज यहां राघवपुरम स्थित समाजसेवी मुकेश दीक्षित के आवास पर आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जहां देवालय वहां विद्यालय का नारा देते हुए कहा कि देवालयों में विद्यालयों की स्थापना होनी चाहिए ताकि हिंदू समाज के बच्चों को उनकी सनातन संस्कृति से जोडक़र रखा जा सके।

समाजसेवी मुकेश दीक्षित ने कहा कि समस्त ब्राह्मण समाज उनकी इस मुहिम का स्वागत करता है और समर्थन भी करेगा। उन्होंने समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से पूर्ण सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान आचार्य कमल नयन, पं. आनंद प्रकाश, पं. राजेश्वर शर्मा, आचार्य कमल किशोर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, विवेक दीक्षित, ईशान गौड़, अनुज दीक्षित, योगेश दीक्षित, राकेश दीक्षित, रोहित वशिष्ठ, नंदकिशोर शर्मा, आदेश दीक्षित, लोकेश दीक्षित, राजेश दीक्षित, प्रवेश दीक्षित, संयम दीक्षित, सक्षम दीक्षित, अनंत दीक्षित, निशांत शर्मा, अमित प्रणामी, अमित भारद्वाज, श्रीकांत शर्मा, अरूण शर्मा, संजीव शास्त्री आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार