स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

- सहारनपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते सामाजिक संगठन के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। सामान्य निर्वाचन विधानसभा 2022 में अधिक से अधिक मतदान किए जाने का आह्वान करते हुए स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली गयी। इस दौरान जागरूक सहायता संस्था ने सर्वाधिक मतदान करने की शपथ ली।
स्थानीय एसएएम इंटर कॉलेज सहारनपुर में सामान्य निर्वाचन विधानसभा 2022 के लिए प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने विद्यालय की नोडल अधिकारी प्रवक्ता बबीता के नेतृत्व में रामनगर, पठानपुरा में घर-घर जाकर मतदाताओं अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जिसमें विद्यालय के एनसीसी अधिकारी ब्रिजेश पुंडीर, सुधीर शर्मा, नवीन गुलाटी, संजीव कुमार, राजेश एवं विद्यालय के छात्रों ने भागीदारी की।
जागरूक सहायता संस्था द्वारा मतदाता जागरूकता काय्र्रकम के तहत हकीकत नगर क्षेत्र में सहारनपुर वासियों से आगामी 14 फरवरी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की, ताकि सहारनपुर का मत दान प्रतिशत पूरे प्रदेश में सबसे ऊपर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेन्द्र चौहान ने शपथ दिला कर लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक गैरव सुखीजा, संस्था जिलाध्यक्ष प्रेम सुखीजा, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चावला, महानगर उपाध्यक्ष दलीप मल्होत्रा, उपाध्यक्ष मनोज नरूला, सचिव वैभव अरोड़ा, राहुल शर्मा, मोंटू कालड़ा, सुधीर शर्मा, ईश्वर चंद शर्मा, मोनू, मोंटू कालड़ा आदि ने लोगो को संदेश दिया कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो।