स्कूली बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया क्रिसमस पर्व

मदरलैंड पब्लिक स्कूल में केक काटकर क्रिसमस पर्व मनाते बच्चे।
रामपुर मनिहारान। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सेंटाक्लाज की वेशभूषा में बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। शनिवार को क्षेत्र की नामचीन शिक्षण संस्था मदरलैंड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल की कक्षाओं को दुल्हन की तरह भव्य रूप से सजाया। बच्चों ने जिंगल बैल, जिंगल बैल आदि गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सेंटाक्लाज बने बच्चों ने केक काटकर दूसरे बच्चों को टॉफियां बांटी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्कूल के प्रबंधक सत्य संयम भूर्यांन व प्रधानाचार्य डा कुमारी शालू भूर्यांन ने बच्चों को क्रिसमस के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह पर्व हमें आपसी भाई चारे व दया भाव का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों से प्रभु यीशु के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान चौयरपर्सन श्वेता सैनी, सबा, डाली, सन्तोष गुप्ता, मोनिका शर्मा, पूनम, मोनिका कश्यप, रजनी, संगीता, उवर्शी, पूजा, आकांक्षा, ईरम आदि का सहयोग रहा।