सौराज पंवार बने भाकिम संयुक्त यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष

सौराज पंवार बने भाकिम संयुक्त यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष
  • सहारनपुर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सौराज सिंह पंवार का फाइल फोटो।

सहारनपुर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन अराजनीतिक के प्रदेशाध्यक्ष बृजकिशोर यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव व वरिष्ठ किसान नेता चौ. सौराज सिंह पंवार को यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बृजकिशोर यादव ने बताया कि उनका संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. राजवीर सिंह मुंडेट के नेतृत्व में किसानों के शोषण व उत्पीडऩ के खिलाफ संघर्ष करने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि चौ. सौराज सिंह पंवार की किसान समस्याओं के समाधान के प्रति रूचि व कार्यों के मद्देनजर उन्हें भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे