त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से तय होगी आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा – सत्यपाल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से तय होगी आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा – सत्यपाल
  • कार्यकर्ताओं ने किया जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह का स्वागत

देवबंद [24CN] : भाजपा के सहारनपुर जिला प्रभारी एवं मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ही आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा व दशा तय होगी। इसलिए कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाएं।

शुक्रवार को मोहल्ला जनकपुरी में भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी के आवास पर पहुंचे सत्यपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता रूपरेखा बनाकर चुनाव की तैयारी में लगें और सेक्टर व बूथों को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री डा. पवन सवई ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ प्रत्येक समाज व वर्ग को समुचित सम्मान देने का काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, विपिन भारतीय व अभिषेक त्यागी ने भी विचार रखें। संचालन विनय कुच्छल ने किया। इस अवसर पर राहुल वाल्मीकि, विकास त्यागी, शुभम त्यागी, अविनाश वाल्मीकि, विवेक तायल, रविंद्र चैधरी, मनीष त्यागी, अनिल सैनी आदि रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे