सर्विष्ट गुप्ता बने व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला उपाध्यक्ष

- सहारनपुर में व्यापारी सुरक्षा फोरम के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर[24CN] । व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में क्षेत्रीय संयोजक व जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्विष्ट गुप्ता, केवल कृष्ण गुम्बर व विजय कालड़ा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। बैठक में व्यापारियों द्वारा नवनियुक्त व्यापारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पुल खुमरान स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संयोजक व जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने महानगर कार्यकारिणी में अश्विनी गुप्ता, विपिन सलूजा, दीपक भार्गव, दीपक रहेजा, राकेश कल्याण, दिवाकर मल्होत्रा व अनुज जैन को महानगर उपाध्यक्ष, सन्नी ठक्कर, रवि राठौर, महेश सचदेवा, विभोर वासुदेव, गौरव अरोड़ा, सन्नी डूमरा को महानगर मंत्री, विवेक गोयल को महानगर मीडिया प्रभारी, राजेंद्र कुमार व मोहित गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने की घोषणा की। बैठक को सम्बोधित करते हुए नरेश धीमान ने कहा कि नए व पुराने पदाधिकारी व्यापारी हितों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे तथा एकजुट होकर व्यापारी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
जिला महामंत्री मनोज ठाकुर ने कहा कि किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने कहा कि नरेश धीमान के नेतृत्व में व्यापार मंडल सक्रिय रूप से व्यापारियों की लड़ाई लडऩे का काम अग्रिम पंक्ति में रहते हुए करता रहेगा। बैठक में जिला संयोजक मामचंद पांचाल, महानगर प्रभारी सुनील शर्मा, विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, नवीन सिंघल, स. राजेंद्र कोहली, राजकुमार कालड़ा, कमल चुग, सन्नी नागपाल, रवि वैश्य, विकास गुप्ता, संदेश खुराना, संजीव शर्मा, सीमांत वशिष्ठ, सत्यार्थ धीमान, दिनेश पंडित, बालमुकुंद माहेश्वरी, मनोज सेन, रविंद्र कालड़ा, स. मंजीत सिंह, लोकेश धनकर, दीवान चंद, अश्विनी मेहता आदि व्यापारी मौजूद रहे।