सरसावा : दो सगी बहनों को डंपर ने कुचला, दोनों की मौत

सरसावा : दो सगी बहनों को डंपर ने कुचला, दोनों की मौत

सरसावा: नगर में सुबह सुबह एक अनियंत्रित डंपर ने मंदिर से लौट रही दो सगी बहनो को कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सूत्रों के अनुसार नकुड़ रोड पर अनियंत्रित डंपर ने बिजली का खम्बा तोड़ते हुए मंदिर से वापस लोट रही दो सगी बहनों को कुचल दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बहनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया। दो बहने सरसावा क्षेत्र के गांव नवादा की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों बहने सरसावा में नकुड़ रोड़ अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान पर पढ़ाई करने के लिए रहती थी। दोनों बालिकाये स्कूल जाने से पूर्व हर रोज की भाती स्कूल ड्रेस पहनकर मन्दिर में मत्था टेक कर वापस लोट रही थी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद परिवार जनों में कोहराम मचा हुआ है।