• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सारा अली बोलीं ‘नाक काट दी मैंने’, जानिए सैफ- अमृता से क्यों माफी मांग रही हैं उनकी बेटी

  • August 4, 2021
सारा अली बोलीं ‘नाक काट दी मैंने’, जानिए सैफ- अमृता से क्यों माफी मांग रही हैं उनकी बेटी
  • दरअसल सारा अली खान की नाक कट गई है जिसके चलते उन्होंने अपने अम्मा अब्बा और भाई से माफी मांगी है। सारा का ये वीडियो और इसके साथ लिखा अजीबो- गरीब कैप्शन ने उनके फैंस को भी आश्चर्य में डाल दिया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सारा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में सारा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा अपने मम्मी पापा यानी कि सैफ अली खान और अमृता सिंह से माफी मांगी है। चलिए बताते हैं सारा ने आखिर ऐसा किया क्या है जो उन्हें अपने मम्मी- पापा से माफी मांगना पड़ रही है।

दरअसल सारा अली खान की नाक कट गई है जिसके चलते उन्होंने अपने अम्मा, अब्बा और भाई से माफी मांगी है। सारा का ये वीडियो और इसके साथ लिखा अजीबो- गरीब कैप्शन ने उनके फैंस को भी आश्चर्य में डाल दिया है। दरअसल नाक काटने से सारा का मतलब था कि उनकी नाक में चोट लग गई है। अब ऐसे में सारा ने अपनी चोट लगने की बात भी मजेदार अंदाज में बताई है।

सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मेंसारा अली खान पहले तो नाक को ढकी हुई रहती हैं। थोड़ी देर बाद सारा जब नाक पर रखा कॉटन हटानी हैं तो दिखाई देता है कि उनकी नाक पर चोट लगी है। जिससे काफी खून भी बह रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सारा ने लिखा, ‘सॉरी अम्मा, अब्बा और इग्गी। नाक काट दी मैंने।’

सारा का ये वीडियो लोगों को मजेदार तो लग ही रहा है लेकिन साथ ही साथ में इस वीडियो पर लोग सारा के चिंता भी जाहिर कर रहे हैं। कई लोग उन्हें अपना ख्याल रखने की समझाइश दे रहे हैं। तो कई लोग उन्हें ब्रेव और स्ट्रॉन्ग भी बता रहे हैं। बता दें कि सारा अली खान सैफ अली खान और अमृत सिंह की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म ‘केदारनाथ’ से साल 2018 में डेब्यू किया था। फिल्म में मुख्य किरदार में सारा के साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे। वहीं आने वाले दिनों में सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग मार्च में ही पूरी हो चुकी है।

 


Post navigation

Prev
Next
रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

  • February 11, 2026
जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

  • February 4, 2026
पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

  • January 30, 2026
ओशिवारा इलाके में हुई गोलीबारी के केस में गिरफ्तार हुए कमाल आर खान

ओशिवारा इलाके में हुई गोलीबारी के केस में गिरफ्तार हुए कमाल आर खान

  • January 24, 2026
यामी गौतम और तारा सुतारिया को पछाड़ 20 साल की एक्ट्रेस बनी IMDb पर नंबर-1, इन स्टार्स का नाम भी शामिल

यामी गौतम और तारा सुतारिया को पछाड़ 20 साल की एक्ट्रेस बनी IMDb पर नंबर-1, इन स्टार्स का नाम भी शामिल

  • January 8, 2026
रितेश देशमुख भड़के तो BJP नेता ने दी सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा उनके पिता के अपमान का नहीं था’

रितेश देशमुख भड़के तो BJP नेता ने दी सफाई, कहा- ‘मेरा इरादा उनके पिता के अपमान का नहीं था’

  • January 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पुलिस ने मुठभेड़ में एक घायल समेत दो बदमाश किए गिरफ्तार, 2.80 लाख रुपये की नगदी व हथियार किए बरामद February 26, 2026
  • जेसीबी-पोकलेन से ध्वस्त किया 80 दुकानों का अतिक्रमण February 26, 2026
  • 20 फरवरी से 6 मार्च तक आबकारी विभाग चलाएगा विशेष चैकिंग अभियान February 26, 2026
  • Gaza संकट के बीच Modi की Israel यात्रा पर Mehbooba Mufti भड़कीं, कहा- PM को Netanyahu को गले नहीं लगाना चाहिए था February 26, 2026
  • सीएम योगी की मैग्लेव ट्रेन यात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई जापान लेकर गए February 26, 2026
  • UP में जनगणना: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कर दी बड़ी मांग, धर्म और OBC वर्ग का जिक्र, लिखी चिट्ठी February 26, 2026
  • आगामी त्यौहारों पर होली एवं ईद के सकुशल आयोजन हेतु की गयी थानेवार समीक्षा, उपस्थित रहे संभ्रान्तजन एवं आयोजक February 26, 2026
  • मण्डलायुक्त ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत की कानून व्यवस्था की बैठक February 26, 2026
  • सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला February 26, 2026
  • ‘बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा, इसका ध्यान रखना चाहिए’, NCERT किताब विवाद पर PM मोदी नाराज February 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez