सपाइयों ने गांव-गांव चैपाल लगाकर बताए कृषि कानून के नुकसान

सपाइयों ने गांव-गांव चैपाल लगाकर बताए कृषि कानून के नुकसान
  •  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को सपाइयों ने गांव-गांव में चैपाल का आयोजन कर किसानों को नए कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि सपा किसानों की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

देवबंद [24CN] : तिघरी गांव में आयोजित हुई चैपाल में पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। कड़ाके की ठंड में किसान आंदोलन को मजबूर हैं लेकिन सरकार अडिय़ल रवैया अपनाए है। सपा किसानों के आंदोलन में उनके साथ है। हैदर अली, रमजानी कुरैशी, अहमद गौड, पूर्व प्रधान लाल्ला, खलील अहमद, शब्बीर अहमद, शकील अहमद, मोहम्मद आसिफ आदि मौजूद रहे। वहीं, शाहपुर गांव में हुई चैपाल में गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चै. प्रविंद्र कुमार ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया।

कहा कि सरकार किसानों की मांग के बाद भी एमएसपी पर लिखित आश्वासन देने को तैयार नहीं है। प्रदीप चैधरी, लुकमान त्यागी, नरेंद्र पंवार, भूरा त्यागी, सुरेंद्र चैधरी, सद्दाम कुरैशी, शमशाद और भीम त्यागी आदि मौजूद रहे। अंबेहटा शेखां में हुई चैपाल में सिकंदर अली ने कहा कि सरकार को अन्नदाताओं से च्यादा उन उद्यमियों की फिक्र है। जिनके दबाव में उक्त कानून लाया गया है। असलम त्यागी, हाजी जिंदा हसन, बाबर हयात, अहसान त्यागी, परवेज आलम मौजूद रहे। बन्हेड़ा खास में आयोजित चैपाल में सपा अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष राव मसीह उल्लाह, नफीस राणा, हारुन राणा, सनाउल्लाह, अताउल्लाह, सोनू, शहजादा, आतिफ राजपूत, हाजी फतेह मोहम्मद, राव सुहैल मौजूद रहे।