संयम सेठी बने युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

संयम सेठी बने युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष
  • सहारनपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहित घई ने जिला युवा इकाई का पुनर्गठन करते हुए संयम सेठी को युवा व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक को सम्बोधित करते हुए रोहित घई ने बताया कि आज संगठन का विस्तार करते हुए संयम सेठी को युवा व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष, अंतरिक्ष अरोड़ा को मेन बॉडी में जिला संयुक्त महामंत्री व सौरभ बब्बर को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नई इकाइयों का गठन किया जाएगा और व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिस तरह शिक्षकों, स्नातकों एवं कलाकारों के लिए विधान परिषद व राज्यसभा में सीटें आरक्षित हैं, उसी प्रकार व्यापारियों के लिए भी विधान परिषद में चार व राज्यसभा में दो सीटें आरक्षित की जानी चाहिए। बैठक में स. सुरेंद्र सिंह, संजीव गक्खड़, आशु निरंकारी, सुनील श्र्माा, सुनील ठाकुर, मतीश्वर चानना, कमल अरोड़ा, नीरज अरोड़ा, विपिन बजाज आदि व्यापारी मौजूद रहे।