श्रद्धा के साथ मनाया संत भागमल का जन्मोत्सव

- सहारनपुर में गुरूद्वारा संत भागमल में शबद कीरतन करते रागी जत्थे।
सहारनपुर [24CN]। संत भागमल का जन्मोत्सव संत भागमल गुरूद्वारे में अटूट श्रद्धा के साथ मनाया गया। राग जत्थों ने शबद कीरतन कर संगत को निहाल किया। जनकनगर तकिया स्थित संत भागमल गुरूद्वारे में आज सुबह अखंड साहब के पाठ का भोग डाला गया। तत्पश्चात रागी जत्थों द्वारा शबद कीरतन व गुरवाणी का पाठ कर संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरू की महिमा का बखान करते हुए कहा कि संत महापुरूषों के बल पर ही आज देश व दुनिया टिकी हुई है। हमें उनके आदशों व सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए। गुरूद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने भी संत भागमन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान संगत ने गुरू का अटूट लंगर भी छका। कार्यक्रम में स. जगपाल सिंह, स्वर्णजीत सिंह, स. हरसिमरन सिंह, स. जसपाल सिंह बग्गा, अमन बग्गा, हैप्पी सिंह, तेजेंद्र सिंह बग्गा, हरजीत सिंह बांगा, स. जसपाल सिंह, स. कुलदीप सिंह आदि समेत भारी संख्या में संगत मौजूद रही।