शिक्षा से ही मिलते हैं संस्कार: ज्ञानानंद

शिक्षा से ही मिलते हैं संस्कार: ज्ञानानंद
  • सहारनपुर में फीता काटकर स्कूल का शुभारम्भ करते स्वामी ज्ञानानंद महाराज।

सहारनपुर [24CN]। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो मनुष्य में संस्कार पैदा करती है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज आज यहां मंडी समिति रोड स्थित कृष्णा नगर में किडजी प्री स्कूल के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद महाराज व आचार्य चैतन्य ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

किड जी की प्रधानाचार्या सोनिया मोगा ने कहा कि पांच साल तक की उम्र के बच्चों का 90 प्रतिशत दिमाग विकसित हो जाता है और यही वजह है कि प्री स्कूल बच्चों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय के प्रबंध सौरभ मोगा ने कहा कि किडजी एशिया की सबसे बड़ी चैन है जिसकी 2 हजार से अधिक शाखाएं हैं। इस दौरान पंकज कालरा, अमित मोगा, सुमित नरूला, अंश चावला, नीतेश, ओमप्रकाश नरूला, पवन, राजू, विजय सचदेवा, अजय किनरा, जुगल किशोर मोगा आदि मौजूद रहे।