प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज समाप्त किया- संजीव बालियान

प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज समाप्त किया- संजीव बालियान
भाजपा की चुनावी बैठक मे मंच पर उपस्थित नेता

नकुड [इंद्रेश]। केंदीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने विपक्षीदलो पर करारा प्रहार करते हुए भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकारो की उपलब्धियो पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा कि भाजपा सरकारो से पहले प्रदेश में गुंडा माफियाओ का दबदबा था। योगी सरकार ने माफियाओ व गुंडो को प्रदेश छोडने को मजबूर कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री यंहा टाबर रोड पर पार्टी की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने जंहा सहारनपुर को हाई वे की सौगात दी। दिल्ली रोड की कायाकल्प की वंही सहारनपुर को स्मार्ट सीटी का दर्जा दिया। कहा कि प्रदेश से गुंडा राज समाप्त कर योगी सरकार ने प्रदेश की जनता को सुरक्षा प्रदान की हैं । आज गुडे माफिया या तो जेल मे है या प्रदेश छोडकर चले गये है। ऐसे में स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियो को जिताये जिससे नकुड का विकास तेज गति से होगा। यंहा की समस्याओ का निराकरण हो सकेगा।

संासद प्रदीप चौधरी ने विपक्षी दलो पर करारा प्रहार किया। कहा कि विपक्षी कहते थे कि कश्मीर से 370 हटा तो ख्ूान खराबा हो जायेगा । धारा 370 हटी भी ओर शांति भी कायम रही। केंद्र सरकार के प्रयासो से कश्मीर ही नंही पूरे देश में शांति का माहौल बना है। विपक्षी आंतकवादियो की पैरवी करते है। परंतु भाजपा सरकारो ने आंतकवाद की कमर तोडने का काम किया है। अब नगर निकायों के चुनाव मे भाजपा प्रत्याशियो को जिताने का काम करे। जिससे स्थानीय स्तर की समस्याओ का समाधान होगा। प्रदेश दंगा मुक्त है। प्रदश की जनता को बीस से चैबिश घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। पूर्व सरकारो में टरांसफामर तक लाने के लिये लोगो को ंचदा एकत्रित करना पडता था। पंरतु अब दो दिन में टरांसफामर बदल दिया जाता है। ये सब भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से सभंव हो सका है। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि जनता नगर पालिकाओ में भी भाजपा को जिताने के लिये तैयार बैठी है। स्थानीय निकायों की सरकार भाजपा की बनेगी तो कस्बे की तरक्की तेज होगी।

भाजपा की चुनावी बैठक मे मंच पर उपस्थित आम जनता

इस मौके पर भाजपा नेता राजसिंह माजरा , पार्टी के जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा ने भी कार्यकताओ को संबोधित किया। कार्यक्रम में डाव ओमपालसिंह , पवनसिंह रावल, सुभाष सिंघल, राजकुमार चौधरी , सोहनलाल गुप्ता, संजय चौधरी सढोली, आदि उपस्थित रहे।