नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त: संजय

नहीं किया जाएगा व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त: संजय
  • सहारनपुर व्यापार मंडल के होली मिलन कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN] । पंसारी बाजार व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में व्यापारियों ने होली पर्व को सादगी के साथ आपसी सद्भाव से मनाने का आह्वान किया। स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारम्भ सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने राधा-कृष्ण की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी हैं। किसी भी व्यापारी का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। नफरतों को मिटाकर होलिका का दहन कर हमें आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर होली मनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर धर्म का अपना महत्व है। रास्ता भले ही अलग-अलग हो, परंतु मकसद रास्ता एक ही है। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने तिलक लगाकर फूलों से होली खेली। इस दौरान कई प्रकार के मनोरंजक खेल भी खेले गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी विजय गुप्ता व संचालन पंसारी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष व व्यापार सभा के जिला प्रभारी नत्थूराम यादव ने किया। इस दौरान सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, महानगर अध्यक्ष अनुराग मलिक, अनुज गुप्ता, नवीन सिंघल, व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, राजकुमार मक्कड़, पवन गर्ग, अनुज यादव, अखिल प्रसाद, राजेंद्र गुप्ता, एस. के. दुआ, वरूण गुप्ता, राजीव सिंघल, शिवप्रसाद यादव, अनुज बंसल, सतनाम खुराना, संजय मित्तल, राकेश कुमार, अमित कर्णवाल, संजीव गर्ग, सुभाष चंद, अनुज मित्तल, राजीव कुमार, प्रदीप गर्ग आदि सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।