संजय वालिया बने राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष

संजय वालिया बने राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष
  • सहारनपुर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सम्मान करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस हाईकमान द्वारा वरिष्ठ नेता संजय वालिया को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। स्थानीय बाबा लालदास रोड स्थित शशी वालिया के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी इमरान मसूद ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता श्रीमती सोनिया गांधी ने 2007 में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की स्थापना की थी। उन्होंने संजय वालिया को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि संजय वालिया एक संघर्षशील व्यक्ति है जो आम जन की समस्याओं को लेकर दिन प्रतिदिन संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। ऐसे व्यक्ति को पंचायती राज संगठन का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस के संघर्ष को सफलता मिलेगी। विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी, वरिष्ठ नेता शायान मसूद ने कहा कि गदनपुरा के प्रधान संजय वालिया की नियुक्ति से जनहित के मुद्दे पर कांग्रेस के संघर्ष को और मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नागरिकों के पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानी निकायों में राजनीतिक अवसरों व भागीदारी का विस्तार करके जमीनी स्तर पर शक्ति में सत्ता हस्तांतरण के संदर्भ में राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए नागरिकों का एक सशक्त मंच है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे तथा स्थानीय निकायों व न्याय पंचायतों में हो रहे जनता के शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए संघर्ष जारी रखेंगे।

इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, प्रवीण चौधरी, विजय शर्मा, अरविंद पालीवाल, नितिन शर्मा, प्रीतम सैनी, डा. भरतसिंह, अतुल वालिया, राजेश कुमार, अर्चित जैन, देवेंद्र राणा, अजय त्यागी, रणवीर सिंह, ओमपाल सिंह डोंकोवाली, संजय पंवार, राजू सैनी, देवेंद्र कौशिक, इकराम खान आदि मौजूद रहे।