शिवसेना पर कंगना का गंभीर आरोप- संजय राउत ने दी मुंबई नहीं लौटने की धमकी

शिवसेना पर कंगना का गंभीर आरोप- संजय राउत ने दी मुंबई नहीं लौटने की धमकी

मुंबई  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदर के काले सच पर बेबाकी से अपनी बात रख रही हैं। वहीं कंगना रानौत ने ट्वीट कर शिवसेना पर गंभीर आरोप लगाया है। कंगना ने बताया कि शिवसेना ने उसे मुंबई न आने की धमकी दी है। कंगना ने कहा कि संजय राउत ने उसे धमकी देते हुए मुंबई नहीं लौटने को कहा है। संजय राउत ने कंगना को कहा कि वह अब मुंबई आने से परहेज करें।

राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना पर निशाना साधा है और कहा कि वह मुंबई में रहती हैं फिर भी यहां के पुलिस बल की आलोचना कर रही हैं, उनका ऐसा कहना ‘शर्मनाक’ है।

PunjabKesari

राउत ने लिखा कि हम उनसे (कंगना) विनम्र निवेदन करते हैं कि वह मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि वह एनसीबी की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए वह केंद्र सरकार से सुरक्षा चाहती हैं। उनका कहना है कि वह ना केवल अपने करियर बल्कि अपनी जिंदगी को भी खतरे में डाल रही हैं। कंगना ने कहा कि सुशांत को कुछ डर्टी सीक्रेट पता थे इसलिए उन्हें मारा गया है। रनौत ने कहा था कि बॉलीवुड में ड्रग्स का बहुत इस्तेमाल होता है और अगर जांच की गई तो बहुत से ए लिस्टर एक्टर्स का नाम सामने आएंगे। एक अन्य ट्वीट में कंगना ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री का सबसे मशहूर ड्रग्स कोकेन है, वह लगभर हर हाउस की पार्टी में इस्तेमाल होता है और काफी महंगा होता है।

PunjabKesari

कंगना ने मुंबई पुलिस से भी सुरक्षा मांगी थी जिसके भाजपा नेता राम कदम ने मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए कहा, ‘100 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, जब चार दिन पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा था कि वह बॉलीवुड-ड्रग माफिया को एक्सपोज करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई है।’ इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने कहा, ‘सर आपकी चिंता के लिए धन्यवाद, अब मुझे मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है, मुंबई में मुझे या तो हिमाचल प्रदेश सरकार या फिर सीधे केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा चाहिए, मुंबई पुलिस से नहीं।’ कंगना के इसी ट्वीट के बाद संजय राउत ने अभिनेत्री पर निशाना साधा है।


विडियों समाचार