संजय राउत ने नेपाल प्रदर्शन को महाराष्ट्र से जोड़ा, शिवसेना ने जताया विरोध; कमिश्नर से करेंगे मुलाकात

संजय राउत ने नेपाल प्रदर्शन को महाराष्ट्र से जोड़ा, शिवसेना ने जताया विरोध; कमिश्नर से करेंगे मुलाकात

हाल ही में पड़ोसी देश नेपाल में युवाओं के प्रदर्शन के बीच पीएम और राष्ट्रपति को इस्तीफा देना पड़ा। इस हिंसा के बाद अब महाराष्ट्र में संजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसके बाद अब शिवसेना के नेता आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं। संजय राउत के इस बयान को लेकर शिवसेना के नेताओं का डेलिगेशन आज मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेगा। यह डेलिगेशन आज दोपहर 12:30 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचेगा। शिवसेना का आरोप है कि संजय राउत नेपाल हिंसा पर विवादित बयान देकर युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। वह देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उन पर मामला दर्ज किया जाए।

शिंदे गुट पर साधा निशाना

संजय राउत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि महाराष्ट्र और देश में नेपाल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। जैसे ही मैंने कहा कि नेपाली युवाओं की लड़ाई भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ है, महाराष्ट्र के शिंदे समूह ने मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। आज यही बेवकूफ लोग पुलिस कमिश्नर से मिलकर मेरे खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ये लोग डरे हुए हैं! भ्रष्टाचार से पैसा और सत्ता हासिल कर भी लें, तो भी नेपाल के जैसा हाल होगा; ये डर अच्छा है! नेपाल के युवाओं ने क्रांति का रास्ता दिखाया, भ्रष्ट शासकों को सड़कों पर लाया। इससे शिंदे के सभी लोग भयभीत हो जाएंगे! जय हिंद, जय महाराष्ट्र, भारत माता की जय!

 

 

महाराष्ट्र और भारत में नेपाल जैसे हालात

एक अन्य पोस्ट में संजय राउत ने कहा, “महाराष्ट्र और भारत में नेपाल जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। नेपाली युवा भ्रष्टाचार और तानाशाही से लड़ रहे हैं। एकनाथ शिंदे समूह ने मेरे खिलाफ यह कहने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वे डरे हुए हैं! भ्रष्टाचार सत्ता लाता है, लेकिन नेपाल की क्रांति रास्ता दिखाती है। जय हिंद! जय महाराष्ट्र! भारत माता की जय!”

Jamia Tibbia