धान क्रय केन्द्रों पर किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं – संजय कुमार
- 37 क्रय केन्द्रों पर मण्डल में शुरू हुई धान की खरीद – मण्डलायुक्त
सहारनपुर [24CN]। मण्डलायुक्त श्री संजय कुमार नेे कहा कि मण्डल में सभी संस्स्थाआंे के 37 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर धान खरीद का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने धान क्रय केन्द्र कर्मियों को निर्देश दिए है कि किसी भी दशा में किसानों का अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाए। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चिित किया जाए।
श्री संजय कुमार ने आज यहां धान क्रय केन्द्रों के सम्बन्ध में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को धान क्रय केन्द्रों पर लाने के लिए जागरूक करें। किसानों का आह्वान किया है कि सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर अपना धान विक्रय करने हेतु जाए। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रों पर जाने से पूर्व खाद्य विभाग के पोर्टल ीजजचेरूध्ध्बिेण्नचण्हवअण्पद पर अपना पंजीकरण आवश्यक रूप से करवा लें।
उन्होंने किसानों से कहा िकवह यह भी सुनिश्चित कर लें कि धान क्रय केन्द्र पर लाये जाना वाला धान सूखा एवं मानकांे के अनुरूप हो किसी भी दशा में गीला, कच्चा अथवा गला-सडा धान क्रय केन्द्रो पर नही लाये क्योंकि नियमानुसार उसको क्रय किया जाना सम्भव नही हो पायेगा। मानक के अनुरूप गुणवत्ता के धान का मूल्य सरकार द्वारा काॅमन/मोटा धान की कीमत 1868 रूपये प्रति क्विंटल व गे्रड ए धान की कीमत 1888 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गयी है।
उन्होने शासन द्वारा निर्धारित धान की गुणवत्ता संबंधी मानको की अधिकतम सीमा के बारे में बताते हुए कहा कि विजातीय पदार्थ अकाबर्निक 01.00 प्रतिशत, विजातीय पदार्थ काबर्निक 01.00 प्रतिशत, क्षतिग्रस्त, बदरंग, अंकुरित एवं घुने हुए दाने 05.00 प्रतिशत, अपरिपक्व, संकुचित एवं सिकुडे हुए दाने 03.00 प्रतिशत, अधोमानक प्रजाति का अपमिश्रण 06.00 प्रतिशत, तथा नमी 17.00 प्रतिशत से अधिक न हो।
मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि धान की मानको के सम्बन्ध में प्रत्येक क्रय केन्द्रो पर जानकारी देना वाला बैनर आवश्यक रूप से लागाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद मानकों का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करें। जिससे किसानों को कठिनाईयों का सामना न करना पडें। उन्होने कहा यदि किसी कृषक का धान उक्त मानकों के अनुसार होने के बावजूद मण्डल के धान क्रय केन्द्रों पर विक्रय करने में कोई परेशानी/समस्या हो तो वह समस्या के निराकरण के लिए सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, सहारनपुर मो0नम्बर 8005075532 पर सम्पर्क कर सकते है।
श्री संजय कुमार ने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टिंग के नियमांे का भी पालन किया जाना उतना ही महत्वपूर्ण है ताकि कोविड-19 महामारी के संक्रमण को फैलने से रोका जाना सम्भव हो सके। उन्होंने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु केन्द्र पर सेनिटाइजर साबुन इत्यादि की व्यवस्था करने के लिये भी निर्देश दिए है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि धान खरीद सत्र में रविवार एवं अन्य राजपित्रत अवकाश को छोडकर प्रत्येक दिन प्रातः 9-00 बजे से सायं 5-00 बजे तक क्रय केन्द्रों को खोला जाना सुनिश्चित करें।