shobhit University Gangoh
 

संजय खोखर हत्याकांडः 4 नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संजय खोखर हत्याकांडः 4 नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बागपत: उत्तर प्रदेश बागपत में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर हत्या कांड में 4 लोगों को नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा मनीष ने लिखवाया है। वहीं आईजी ने मौके पर पहुंचकर मामले को देखा और छपरौली इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि मामला जिले के छपरौली थाना क्षेत्र का है। जहां मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत पर गए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या तीन अज्ञात बदमाशों ने कर दी। वहीं घटनास्थल पर वारदात की जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई है और जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Jamia Tibbia