पूरे विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है समान विकास कायर्: संजय

- सहारनपुर में सड़क का उद्घाटन करते नगर विधायक संजय गर्ग।
सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सहारनपुर में बिना जातिगत भेदभाव के एक समान विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा सहारनपुर का कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहेगा। नगर विधायक संजय गर्ग आज यहां गुरूद्वारा रोड स्थित कुतुबशेर कब्रिस्तान में सीसी सड़क निर्माण कार्य के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के अंदर रिकार्ड विकास कार्य कराने का काम किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आम आदमी, किसान, मजदूर व व्यापारी परेशान हैं। भाजपा शासन में बेरोजगारी बढ़ी है जिस कारण किसान व व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार केवल खोखले वायदे करने का काम कर रही है। सपा महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता की सच्ची हितैषी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। जबकि भाजपा ने केवल जनता को ठगने का काम किया है। इस दौरान चौ. अब्दुल गफूर, हाजी नूर आलम, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रामशरण, हसीन मलिक, इरशाद अहमद, शेखर राणा, शहजाद अहमद, रतन यादव, मुस्तकीम राणा, परीक्षित वर्मा, कासिफ अलवी, फहाद सलीम, नावेद सिद्दीकी, अनवर खान वारसी आदि मौजूद रहे।