सरकार बनने पर बढ़ाई जाएगी दुर्घटना बीमा राशि: संजय गर्ग

- सहारनपुर में बैठक को सम्बोधित करते सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग।
सहारनपुर [24CN] । सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण अवश्य कराया जाएगा तथा जो समस्या शासन स्तर की है उसे विधानसभा में उठाकर उसका भी निदान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। नगर विधायक संजय गर्ग लोहा बाजार में आयोजित व्यापारी चौपाल में व्यापारियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में चुंगी खत्म कर, 3/7 स्थगित कर, इंस्पेक्टर राज समाप्त किया गया था तथा रजिस्टर्ड व्यापारी के लिए दुर्घटना बीमा राशि शुरू करके व्यापारी माहौल बनाया गया था।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश सपा की सरकार बनने पर दुर्घटना बीमा राशि बढ़ाकर 20 लाख रूपए की जाएगी। व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन किया जाएगा तथा जीएसटी का सरलीकरण भी कराया जाएगा। व्यापारी चौपाल का संचालन व्यापारी नेता राजकुमार मित्तल ने किया। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरपाल वर्मा, महानगर अध्यक्ष अनुराग मलिक, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, पवन गर्ग, जितेंद्र सिंह नरूला, राजीव गुप्ता, विनीत कुमार, विभू गोयल, मुकेश चावला, प्रदीप चावला, सतीश कुमार, विवेक गुप्ता, विजय कुमार, शिवा गोयल, राकेश सिंघल, नत्थूराम यादव, हरीश कुमार वर्मा, नवीन सिंघल, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।