शहर में युद्ध स्तर पर चला सैनेटाइजेशन अभियान

शहर में युद्ध स्तर पर चला सैनेटाइजेशन अभियान
  • सहारनपुर में शहर को सैनेटाइज करते निगम के वाहन।

सहारनपुर [24CN]। महानगर से कोरोना के पूरी तरह सफाये और शहर को अन्य संचारी रोगों से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा शनिवार को महानगर में युद्ध स्तर पर सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। शाम को रोस्टर के अनुसार वार्डो में फॉगिंग भी करायी गयी। संचारी रोगों से महानगर को बचाने तथा कोरोना से पूरी तरह जंग जीतने के लिए नगर निगम द्वारा नगरायुक्त के निर्देशन पर शनिवार को महानगर में युद्ध स्तर पर सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया।

मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि अभियान के दौरान सभी प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, सभी बस अड्डो, मंडी समिति व मंडी समिति रोड, सभी सरकारी कार्यालय, ऑफिसर्स कॉलोनी, सभी अस्पताल तथा सभी प्रमुख चौराहों पर विशेष सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। निगम के एक दर्जन सैनेटाइज करने वाले वाहनों ने घंटाघर पर डेमो करने के बाद भगतंिसह मार्ग, श्रीराम चौक, नेहरु मार्किट, चौकी सराय, शहीद गंज, मोरगंज, शहीद भगत सिंह चौक, पुल खुमरान, भूतेश्वर मंदिर रोड, चिलकाना रोड, मंडी समिति रोड, अंबाला रोड से होते हुए घंटाघर और उसके बाद सभी कार्यालयों तथा प्रमुख स्थानों को सैनेटाइज किया गया। इसके अलावा रोस्टर के अनुसार शहर के वार्ड संख्या 51 रानी बाजार, वार्ड 43 सराय हिसामुद्दीन, वार्ड 52 किला नवाबगंज, वार्ड 53 प्रतापनगर जैन बाग, वार्ड 54 नूर बस्ती, वार्ड 55 चंद्रनगर, वार्ड 39 नाजिरपुरा, वार्ड 56 खत्ताखेड़ी हयात कॉलोनी व वार्ड 50 हकीकत नगर में फॉगिंग करायी गयी।