मुन्नालाल डिग्री कालेज को भेंट की सेनेटरी मशीन

- सहारनपुर में मुन्नालाल कालेज में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में चलाए जा रहे अमृत महोत्सव सेनेटरी अभियान के तहत मुन्नालाल डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा प्रथम सेनेटरी मशीन व मोल्डिंग मशीन स्कूल की प्राचार्य अमिता अग्रवाल को भेंट की गई जिससे छात्राओं को होने वाली परेशानी का निदान हो सके।
मुन्नालाल डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव नूतन शर्मा व वर्षा चोपड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा प्राचार्य अमिता अग्रवाल को प्रथम सेनेटरी मशीन व मोल्डिंग मशीन भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधिका जैन व संचालन नीलू राणा ने किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव, महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा, सरोज शर्मा, निकिता शर्मा, अमिता शर्मा, सारिका गुप्ता के अलावा कालेज की सभी प्रवक्ता व छात्राएं मौजूद रही।