सिख समाज की संगतों ने गुरवाणी गायन कर देवबंद के वातारण को बनाया भक्ति मय

- प्रभातफेरी में गुरवाणी कीर्तन करती संगत
देवबंद [24CN]: साहिब श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभातफेरी में संगतों का उत्साह प्रतिदिन बढता ही जा रही है। मंगलवार को प्रभातफेरी शिव चैक स्थित जोगेंद्र सिंह कपूर के निवास पर पंहुची जहां संगतों ने गुरवाणी गायन कर वातारण को भक्ति मय बना दिया।
मंगलवार को प्रातः काल प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर एम.बी.डी. चौक, मेन बाजार, सर्राफा बाजार, हनुमान चौक, मित्तर सेन चौक, पचदरा, शिव चौक होते हुए जोगेंद्र सिंह कपूर के निवास पर पंहुची जहां परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। ज्ञानी मनोज सिंह, चंद्रदीप सिंह, बबनीश कौर, भोली मनचंदा, चन्नी बेदी, जितेश बत्रा, अमनदीप कपूर ने गुरवाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया। कीर्तन व अरदास उपरांत प्रभातफेरी, मौ9 कानूनगोयान, मेन बाजार, मौ. दुध्धा होते हुए वापिस गुरूद्वारा साहिब पंहुचकर संपन्न हुई। इस दौरान सचिन छाबड़ा, गुरजोत सिंह सेठी, राजेश छाबड़ा, जसवंत सिंह, मनीष भारती, राजेश छाबड़ा, हर्षप्रीत मनचंदा, राजपाल नारंग, इंद्रजीत सिंह राणा आदि मौजूद थे।