shobhit University Gangoh
 

सैटेलाइट क्लब गठित, संदीप बने अध्यक्ष

सैटेलाइट क्लब गठित, संदीप बने अध्यक्ष
  • सहारनपुर में सैटेलाइट क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारी व अतिथिगण।

सहारनपुर [24CN]। रोटरी क्लब ग्रेटर द्वारा गठित प्रथम सैटेलाइट क्लब में सर्वसम्मति से संदीप गर्ग को अध्यक्ष व तुषार अरोरा को सचिव बनाया गया। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में रोटरी क्लब ग्रेटर द्वारा प्रथम सैटेलाइट क्लब का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से संदीप गर्ग को अध्यक्ष व तुषार अरोड़ा को सचिव बनाया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहायक गवर्नर सुभाष सपरा ने संदीप गर्ग द्वारा समाज के लिए विगत कई सालों में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सैटेलाइट क्लब आने वाले समय में सामाजिक कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप गर्ग ने भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जोन के सहायक गवर्नर के अथक प्रयासों से ही यह नया सैटेलाइट क्लब बन पाया है।

उन्होंने कहा कि नया क्लब बन जाने से रोटरी द्वारा और अधिक सामाजिक कार्य किए जा सकेंगे। पूर्व सहायक गवर्नर अजय शर्मा ने भी रोटरी के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डा. एम. पी. सिंह चावला, विभोर ऐरोन, नवीन सिंघल, नरेश अरोरा, योगेश टंडन, नीरज रहेजा, नमन राजदेव, कन्हैया, आर. के. धवन, गिरीश तलवा, शील ऐरोन, आशु, संगीता, नेहा, सीमा आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia