shobhit University Gangoh
 

अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी के दौरान रेत लदे ट्रैक्टर जब्त

मुजफ्फरनगर, 21 जून (भाषा) पुलिस और राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने यमुना नदी के किनारे अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की और रेत से लदे ट्रैक्टर जब्त किए। हालांकि इस दौरान अवैध खनन में लिप्त लोग भागने में कामयाब हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसी जिले शामली में शनिवार शाम को झिंझाना पुलिस थाने के अतंर्गत आने वाले बलहेड़ा गांव में छापेमारी की गई।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि हरियाणा से आया एक समूह नदी किनारे अवैध रूप से रेत खनन कर रहा है, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने कहा कि दल ने रेत से लदे कुछ ट्रैक्टर जब्त किए, लेकिन अवैध खनन में लिप्त लोग यमुना पार करके हरियाणा की ओर फरार हो गए।

Jamia Tibbia