shobhit University Gangoh
 

सनातन आदि अनंत है, समय समय पर महपुरूषो ने समाज व राष्ट्र को दिशा देन का काम किया – आचार्य गुण चैनत्य प्रकाश

सनातन आदि अनंत है, समय समय पर महपुरूषो ने समाज व राष्ट्र को दिशा देन का काम किया – आचार्य गुण चैनत्य प्रकाश

नकुड [इंद्रेश]| सनातन लाखो वर्षो से चल रहा है। यह आदि अनंत है। जिसमे समय-समय पर महापुरूषो ने जन्म लेकर राष्ट्र व समाज को दिशा देने का काम किया है। सनातनी एक होकर फिर से धर्म की रक्षा का संकल्प ले।

संत प्रवर गुण चैनत्य प्रकाश जी ने यंहा हिंदु सम्मेलन में उपस्थित सनातन जन समूह को सबंोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भारत ने विश्व का मार्गदर्शन किया है। एक बार फिर हिंदु को एक होकर काम करने की आवश्यता है ताकि पहलगांव न हो। बगलादेश जैसी विभिषिका से हिंदु जनमानस को बचाया जा सके। भारत हमेशा से शांति का प्रतीक रहा है। पंरतु शांति का मतलब आत्मरक्षा न करना नही है।

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के विभाग प्रचारक आशुतोष जी ने कहा कि एक बार फिर देश व समाज के लिये एकजुट होना है। आरएसएस के संस्थापक डा. हेडगेवार ने समाज को जगाने के लिय आरएसएस की स्थामपना की थीं। अपने सौ वर्ष कार्यकाल में आरएसएस अब 40 से अधिक क्षेत्रो मे विभिन्न संगठनो के साथ राष्ट्र की सेवा कर रहा है। स्वंय सेवक आपदा या सेवा के किसी भी अवसर मे देश सेवा के लिये तैयार रहते हे।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सौ वर्ष के काल पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आरएसएस उपेक्षा के काल से शुरू होकर अपेक्षा काल तक पंहुचा है। कहा कि आज का हिदु वह हिदु है जो डरा नही। साथ ही कहा कि हिमालय से लेकर सिंधु तक रहने वाला हिंदु है।

संघ के जिला कार्यवाह मनीष जी ने कहा कि सनातन की शक्ति प्रबल हो रही है। हम एक संस्कृति के कारण एक है। संत सुदिक्षा जी सरस्वती ने कहा कि श्री राम से लेकर वर्तमान तक अनेक महपुरुष आये, उन्होंने सनातन को बचाने का काम किया। कहा कि अगर कौरव श्रीकृष्ण की बात मान लेते तो महाभारत न होता।

हिदु सम्मेलन मे उपस्थित सनातनी
रविदास आश्रम कुराली के महंत मेघराज दास ने सतं शिरोमणी रविदास की वाणी की चर्चा करते हुए कहा कि हम एक है तो तभी सुरक्षित है।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने सभी अतिथियो का आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक मुकेश चौधरी के भाई विकेश चैधरी पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विश्व हिंदु परिषद के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, आरएसएस के नगर संघचालक अनिल जी, प्रदीप सैनी, सतीश आर्य, चंद्रपाल शर्मा, विजेद्र शर्मा, इंद्रेश त्यागी, जितेंद्र सैनी, अमन, डा0 वेदप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia