• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us
shobhit University Gangoh
 

समीर वानखेड़े ने खुद को दलित साबित करते हुए पेश किए जाति दस्तावेज, पहली शादी के डिवोर्स पेपर भी दिए

  • November 1, 2021
समीर वानखेड़े ने खुद को दलित साबित करते हुए पेश किए जाति दस्तावेज, पहली शादी के डिवोर्स पेपर भी दिए
  • अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ ने कहा कि वानखेड़े ने आयोग की पूर्ण पीठ के समक्ष अपने सभी दस्तावेज पेश किए और पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट किया। सूत्रों की मानें तो वानखेड़े ने अपनी पहली शादी के तलाक के कागजात जन्म प्रमाण पत्र भी जमा किए।

नई दिल्ली। जाली जाति दस्तावेजों के आरोपों के बीच, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के समक्ष अपना जाति प्रमाण पत्र पेश किया। वह आज सुबह मुंबई से यहां पहुंचे और अपना जाति प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज आयोग को सौंपे। इस मामले पर उन्होंने अपनी बात भी रखीं। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ ने कहा कि वानखेड़े ने आयोग की पूर्ण पीठ के समक्ष अपने सभी दस्तावेज पेश किए और पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट किया। सूत्रों की मानें तो वानखेड़े ने अपनी पहली शादी के तलाक के कागजात, जन्म प्रमाण पत्र भी जमा किए।

रामनाथ ने कहा, ‘समीर वानखेड़े को सुनने के बाद आयोग उनके सभी दस्तावेजों की जांच करेगा और आदेश सुनाने से पहले उनके बयान पर विचार करेगा।’ बता दें कि महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने 25 अक्टूबर को समीर वानखेड़े पर सरकारी नौकरी पाने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था और मांग की थी कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मलिक ने वानखेड़े के खिलाफ अपना कड़ा रुख अपनाते हए सोशल मीडिया पर उनका जन्म प्रमाण पत्र भी साझा किया, जिसमें उन्हें एक मुस्लिम के रूप में बताया गया और दावा किया कि उन्होंने भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी बनने के लिए अपने पिता के नाम को बदला, जो संघ लोक सेवा परीक्षा में बैठने वाले एक वास्तविक दलित उम्मीदवार के साथ अनुचित हुआ।

एनसीएससी के उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने रविवार को मुंबई में वानखेड़े के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और कहा कि समीर वानखेड़े ने उन्हें अपनी जाति से संबंधित जो कागजात दिखाए हैं, उन्हें देखकर तो लगता है कि वह अनुसूचित जाति के तहत आने वाले महार समाज से ही हैं। उनकी मां मुस्लिम थीं, जिनका देहांत हो चुका है। उनकी पहली शादी मुस्लिम से हुई थी, लेकिन उसका पंजीकरण स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुआ था, जिसमें अंतरधार्मिक विवाह मान्य है। उनकी दूसरी पत्नी हिंदू हैं, और उन्होंने अपने बेटे का नाम भी हिंदू ही रखा है। अरुण हालदार के अनुसार जाति प्रमाणपत्र पिता के रक्त संबंध से ही मिलता है। चूंकि उनके पिता महार समाज से हैं, इसलिए समीर को भी अनुसूचित जाति का ही प्रमाणपत्र मिला है।

अरुण हालदार ने कहा कि अनुसूचित जाति से आने वाले अधिकारी समीर वानखेड़े निडर होकर अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने शिकायत की है कि उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोग ने इस संबंध में राज्य सरकार से 10 दिन में जवाब देने को कहा है। हालांकि अभी 10 दिन पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन मेरे मुंबई आने पर समीर वानखेड़े ने खुद मुझसे मिलकर अपने सारे कागजात दिखाए हैं, और पूरे मामले की जानकारी भी दी है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक द्वारा समीर वानखेड़े पर की जा रही टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर हालदार ने कहा कि फिलहाल मैं किसी पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन एक बात मैं जरूर कहूंगा कि यदि आयोग के सामने वानखेड़े का अनुसूचित जाति से होना सिद्ध हो गया तो जो व्यक्ति उन पर गलत दबाव डाल रहा है, उस पर अनुसूचित जाति आयोग की धारा 338 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उसे माफ नहीं किया जाएगा।

बता दें िक वानखेड़े की पत्नी और पिता ने रविवार को केंद्रीय सामाजिक, न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले से भी मुलाकात की और इस मुद्दे पर समर्थन मांगा। अठावले ने उन्हें अपनी पार्टी आरपीआई की ओर से आश्वासन दिया और कहा कि वह नवाब मलिक से वानखेड़े के खिलाफ साजिश करना बंद करने के लिए कहेंगे।

जानें, क्या है मामला

गौरतलब है कि राकांपा प्रवक्ता व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक अभिनेता शाह रुख खान के पुत्र आर्यन खान की एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तारी के बाद से ही एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर धर्म परिवर्तन करने व आइआरएस की नौकरी पाने के लिए फर्जी जाति प्रमाणपत्र देने का आरोप लगाते आ रहे हैं। मलिक ने वानखेड़े की नौकरी ले लेने एवं जेल भेजने की धमकी भी दी है। जबकि वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े अपने मूल गांव व पिछली दो पीढ़ियों का जाति विवरण पेश कर बता चुके हैं कि वह अनुसूचित जाति के अंतर्गत आने वाली महार जाति से ताल्लुक रखते हैं।

वहीं, नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि मेरी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मेरी लड़ाई सिर्फ उस फर्जीवाड़े के खिलाफ है, जो समीर वानखेडे की ओर से चलाया जा रहा है।

 

Jamia Tibbia

Post navigation

Prev
Next
किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘वे खुद को Parliament से ऊपर समझते हैं’

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘वे खुद को Parliament से ऊपर समझते हैं’

  • February 2, 2026
‘जब चीन हमारे सामने खड़ा था, मैं यही सदन में बोलना चाह रहा हूं’, जानिए संसद से निकलने के बाद और क्या बोले राहुल गांधी

‘जब चीन हमारे सामने खड़ा था, मैं यही सदन में बोलना चाह रहा हूं’, जानिए संसद से निकलने के बाद और क्या बोले राहुल गांधी

  • February 2, 2026
यूपी में 85 लाख रुपए के मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा! पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत, हिरासत में विक्रेता

यूपी में 85 लाख रुपए के मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा! पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत, हिरासत में विक्रेता

  • February 2, 2026
यूपी के मदरसों की विदेशी फंडिंग की होगी जांच, मौलाना रिजवी ने पूछा- आखिर क्या चाहती है योगी सरकार

यूपी के मदरसों की विदेशी फंडिंग की होगी जांच, मौलाना रिजवी ने पूछा- आखिर क्या चाहती है योगी सरकार

  • February 2, 2026
राहुल गांधी ने किताब में ऐसा क्या दिखाया, खड़े हो गए राजनाथ सिंह

राहुल गांधी ने किताब में ऐसा क्या दिखाया, खड़े हो गए राजनाथ सिंह

  • February 2, 2026
UP SIR के इन आंकड़ों ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन! इस वजह से अब कर रहे फॉर्म 7 का जिक्र

UP SIR के इन आंकड़ों ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन! इस वजह से अब कर रहे फॉर्म 7 का जिक्र

  • February 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘वे खुद को Parliament से ऊपर समझते हैं’ February 2, 2026
  • ‘जब चीन हमारे सामने खड़ा था, मैं यही सदन में बोलना चाह रहा हूं’, जानिए संसद से निकलने के बाद और क्या बोले राहुल गांधी February 2, 2026
  • यूपी में 85 लाख रुपए के मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा! पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत, हिरासत में विक्रेता February 2, 2026
  • यूपी के मदरसों की विदेशी फंडिंग की होगी जांच, मौलाना रिजवी ने पूछा- आखिर क्या चाहती है योगी सरकार February 2, 2026
  • राहुल गांधी ने किताब में ऐसा क्या दिखाया, खड़े हो गए राजनाथ सिंह February 2, 2026
  • UP SIR के इन आंकड़ों ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन! इस वजह से अब कर रहे फॉर्म 7 का जिक्र February 2, 2026
  • ‘कौन मार खाने को तैयार होगा’, भारत-पाकिस्तान मैच वाले मामले पर बोले देवकीनंदन ठाकुर February 2, 2026
  • लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी को इस मुद्दे पर मिला अखिलेश यादव का साथ, जमकर हुआ हंगामा February 2, 2026
  • राहुल गांधी ने किया नरवणे की किताब का जिक्र तो लोकसभा में हुआ हंगामा, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने दी तीखी प्रतिक्रिया February 2, 2026
  • T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सरेंडर! कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- यह बेशर्म लोग हैं… February 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez