समाजवादी पार्टी की नगर विधानसभा कार्यकारिणी घोषित

- सहारनपुर में सपा व्यापार सभा की बैठक को सम्बोधित करते नगर विधायक संजय गर्ग।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा परीक्षित वर्मा व महासचिव कासिफ अलवी ने नगर विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन करते हुए रवि अरोड़ा को अध्यक्ष नियुक्त किया है। स्थानीय चकरौता रोड स्थित समाजवादी व्यापार सभा के कार्यालय पर नगर विधायक संजय गर्ग की मौजूदगी में नगर विधानसभा कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष परीक्षित वर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी में पार्षद नूर आलम, आशीष तुलसी, तुषार गोयल, मोहित वाल्मीकि, अकरम, सोनू व धनप्रकाश को उपाध्यक्ष, हारून, तरूण दीवान, विजय कुमार, मतलूब अब्बासी, राजीव जैन, सतीश कश्यप, शिवांशु मित्तल, बिलाल अहमद, मुजफ्फर अंसारी, इंद्रजीत व प्रियांशु को सचिव, रवि अरोड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि मुमताज अली, रोहित वाल्मीकि, मो. सोहेल, फिरोज, गुलशन पासी, शमशाद अहमद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का नगर विधायक संजय गर्ग ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।