मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, समाजवादी पार्टी ने दिया समर्थन

मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, समाजवादी पार्टी ने दिया समर्थन
  • सहारनपुर में नगर निगम परिसर में आयोजित धरने को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। नगर निगम में उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ व अखिल भारतीय सफाई मजदूर के बैनर तले सफाई कर्मचारियों का मांगों को लेकर चल रहा धरना आज भी जारी रहा।

धरने को सम्बोधित करते हुए मंडल महामंत्री बृजमोह चनालिया, विशेष सलाहकार रघुवीर चंदेल व चेतन चनयाने कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी नगरायुक्त या महापौर ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बंध में कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों के प्रति उदासीन है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों को उग्र आंदोलन करने के लिए उकसा रहा है।

इस भीषण गर्मी में यदि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए तो जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। जिला महामंत्री सुनील घाघट व नगर उपाध्यक्ष नाथीराम ने कहा कि नगर निगम प्रशासन दोगली नीति अपना रहा है। यदि निगम प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरने को समर्थन पहुंचे विधानसभा प्रभारी सहारनपुर नगर और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी और महानगर अध्यक्ष युवजन सभा वासिल तोमर ने कहा कि वाल्मीकि समाज जो कार्य करता है वह कार्य करना आसान नहीं है और बिना नोटिस के 60 वर्ष के लोगों को हटाना किसी भी कानून में नहीं लिखा हुआ है। हम सफाई कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन देते हैं तथा उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। इस मौके पर कु. नीलम, मनमोहन सूद, रतन, नाथीराम, राजकुमार चंदेल, ईश्वर सिंह, हिमांशु, श्रीमती सतीश कुमार, शिवम, श्रीमती गीता, ममता, कमल किशोर चंचल, महेंद्र बेदी, सुनील घाघट, देशराज, तौसीफ, कुलदीप हंस, श्यामो, कांतादेवी, सुनील घाघट, सिद्धांत, राजीव घावरी, राकेश, फैसल सलमानी, वासिल तोमर, टिंक अरोड़ा, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।