shobhit University Gangoh
 

वार्ड ब्वाय की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी समाजवादी पार्टी : रूद्रसैन

वार्ड ब्वाय की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी समाजवादी पार्टी : रूद्रसैन
  • सहारनपुर में मौलाना महमूदुल हसन राजीय मेडिकल कालेज में संविदाकर्मियों के धरने को समर्थन देते सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि प्रत्येक साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन देकर सत्ता में आई भाजपा के शासनकाल में संविदा पर तैनात वार्ड ब्वायों को नौकरी से निकाला जाना उनके साथ सरासर धोखा है जिसे सपा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी तथा संविदाकर्मियों की लड़ाई मजबूती के साथ लडऩे का काम किया जाएगा।

सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने आज पिलखनी स्थित राजकीय मौलाना महमूदुल हसन राजकीय मेडिकल कालेज में पहुंचकर नौकरी से निकाले गए वार्ड ब्वायों से मिलकर जानकारी ली तथा पार्टी की ओर से उनके आंदोलन का समर्थन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, मजदूर व किसान विरोधी है। इसलिए मेडिकल कालेज में वार्ड ब्वाय की नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले युवाओं को हटाकर अपनी गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान इन वार्ड ब्वायों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रोगियों की सेवा करने का काम किया था। इसलिए सपा किसी भी सूरत में युवाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी तथा इनकी लड़ाई मजबूती के साथ लडऩे का काम किया जाएगा।

इसके बाद चौ. रूद्रसैन ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. अरविंद त्रिवेदी से मुलाकात कर वार्ड ब्वायों को नौकरी से निकाले जाने पर ऐतराज जताया तथा सभी युवाओं को पुन: नौकरी पर रखे जाने की मांग की। इस पर प्राचार्य डा. त्रिवेदी ने कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहत, प्रवीण बांदूखेड़ी, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, अमित प्रधान नन्हेड़ा भी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia