Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा से सवाल- बताएं नोटबंदी से क्या मिला

  • November 9, 2021
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा से सवाल- बताएं नोटबंदी से क्या मिला
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ है। भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए। उसके प्रयास से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ है।

लखनऊ। देश में नोटबंदी के पांच वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर उन्होंने कानपुर देहात के झींझक में नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची नाथ का जन्मदिन मनाया।

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ है। भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए। उसके प्रयास से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ है। नोटबंदी के दौरान तमाम लोगों की जान चली गई, लेकिन सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ही ऐसे पीड़ित परिवारों की मदद की है। अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खजांची को उपहार व धनराशि प्रदान की। नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांचीनाथ का जन्मदिन मनाने के साथ ही अखिलेश यादव के साथ सपा के नेताओं ने भी खजांची नाथ को गिफ्ट भेंट किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा को नोटबंदी के दौरान लाइन में लगने के दौरान पैदा हुए खजांची का जन्मदिन मनाना चाहिए। उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को लाभ देने के बजाय उन्हें टायरों से कुचला जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब मतदाता सूची के प्रकाशन के समय नए जुड़े मतदाता व काटे गए नामों की सूची राजनीतिक दलों को नहीं दी गई है। इससे साफ नहीं हो पा रहा है कि कितने लोगों का नाम काटा गया और कितने लोगों का नाम जोड़ा गया है। उन्होंने एलान किया कि आयोग ने अगर मतदाता सूची नहीं दी तो समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।

चुनाव आयोग के खिलाफ धरना देगी समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची में 21 लाख 56,262 नाम जोड़े गए हैं और 16 लाख 42 हजार 756 नाम काटे गए हैं। इनमें से जो नाम काटे गए और जोड़े गए उन नामों की सूची जारी की जाती है। इस बार चुनाव आयोग ना जाने किसके दबाव में यह सूची जारी नहीं कर रहा है। अगर चुनाव आयोग ने यह सूची नहीं जारी की तो हम चुनाव आयोग के खिलाफ धरना भी देंगे। अखिलेश यादव ने इस दौरान चुनाव आयोग पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ धरना देगी। संशोधन के नाम पर मतदाता सूची से 16 लाख से ज्यादा काटे गए नामों का ब्यौरा नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश के अफसरों को आयोग में जानबूझ का तैनात किया गया है, चुनाव आयोग के काम पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है।

 


Post navigation

Prev
Next
देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, भावुक होकर रो पड़ीं राष्ट्रपति मुर्मू

देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, भावुक होकर रो पड़ीं राष्ट्रपति मुर्मू

  • June 21, 2025
भगवान जगन्नाथ की धरती पर आने के लिए ट्रंप का निमंत्रण अस्वीकार किया: ओडिशा में PM मोदी

भगवान जगन्नाथ की धरती पर आने के लिए ट्रंप का निमंत्रण अस्वीकार किया: ओडिशा में PM मोदी

  • June 20, 2025
यूज कर के फेंक दिया… डॉ. रोहिणी घावरी ने अब नगीना MP चंद्रशेखर आजाद को दिया ये बड़ा चैलेंज

यूज कर के फेंक दिया… डॉ. रोहिणी घावरी ने अब नगीना MP चंद्रशेखर आजाद को दिया ये बड़ा चैलेंज

  • June 20, 2025
International Yoga Day 2025: विशाखापट्टनम में योग करेंगे पीएम मोदी, तीन लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

International Yoga Day 2025: विशाखापट्टनम में योग करेंगे पीएम मोदी, तीन लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

  • June 20, 2025
खाली अनाप-शनाप करता है, काम कुछ नहीं किया, PM मोदी के सामने लालू-राबड़ी पर भड़के नीतीश

खाली अनाप-शनाप करता है, काम कुछ नहीं किया, PM मोदी के सामने लालू-राबड़ी पर भड़के नीतीश

  • June 20, 2025
मनीष सिसोदिया से कथित क्लासरूम घोटाला मामले में ACB की पूछताछ, बीजेपी पर भड़कीं आतिशी

मनीष सिसोदिया से कथित क्लासरूम घोटाला मामले में ACB की पूछताछ, बीजेपी पर भड़कीं आतिशी

  • June 20, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, भावुक होकर रो पड़ीं राष्ट्रपति मुर्मू June 21, 2025
  • योगमय हुई दुनिया, पीएम मोदी विशाखापत्तनम में कर रहे योग; बोले- योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना June 21, 2025
  • अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है, अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार June 21, 2025
  • प्रबंधक पद पर तीसरी बार दीपक राज सिंघल विजई रहे June 21, 2025
  • पुराने स्थान पर ही लगेगा साप्ताहिक बुध बाजार, हाईकोर्ट का फैसला June 20, 2025
  • मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निमार्ण कार्यों में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का संतुलन बनाए रखने के निर्देश June 20, 2025
  • विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान June 20, 2025
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण June 20, 2025
  • जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सीएमओ ने किया निरीक्षण June 20, 2025
  • होटलों व ढाबों पर आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी,  देर रात तक मची अफरा-तफरी June 20, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez