समाजवादी पार्टी ही भाजपा का एकमात्र बेहतर विकल्प: चौ. इंद्रसैन

- सहारनपुर में सपा की बैठक को सम्बोधित करते चौ. इंद्रसैन।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के गंगोह विधानसभा प्रभारी चौ. इन्द्रसैन ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें सत्ता से हटाने के लिए सपा को प्रदेश की बागडोर सौंपनी होगी जिसकी शुरुआत आगामी 10 अक्टूबर को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जनपद से करने आ रहे हैं।
सपा के गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसैन आज यहां हकीकत नगर में कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह के जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तो कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा क्योंकि जनता भी सपा को ही एकमात्र विकल्प मान रहीं है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश को विनाश से बचाने के लिए और विकास पथ पर अग्रसित करने के लिये 2022 के विधानसभा चुनाव में हमें पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना होगा।
उन्होंने सभी लोगों से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 10 अक्टूबर को पार्टी सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनपद से चुनाव का शंखनाद करेंगे।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया और कहा कि 10 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता अपना योगदान दें। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी कटार सिंह, ओपी भाटी, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बान्दूखेड़ी, ओमी पंवार एडवोकेट, देवेंद्र चौहान, वीरेंद्र तोमर, मास्टर विनोद, मा. सुशील, संदीप चौधरी, अर्जुन पंडित, सुशील चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, आशीष चौधरी, महावीर चौधरी समीर खान, मोंटी चौधरी आदि मौजूद रहे।