चोरा चोरी घटना के शहीदों को किया नमन
- सहारनपुर में चोरा चोरी घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि देते भारतीय सेवा संघ के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में चोरा चोरी घटना के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भारतीय सेवा संघ के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक सैनी ने कहा कि सभी जातियों व धर्म के लोग अपने-अपने समुदायों के लोगों का दूसरे समुदायों के साथ सौहाद्र्र का वातावरण बनाएं।
केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुलवंशी ने कहा कि जिस तरह शहीदों ने अपने प्राण देकर देश को आजाद किया। ठीक उसी प्रकार हम आम आदमी एक दूसरे के महापुरूषों एवं तीज त्यौहारों को सम्मान दें ताकि जातिवाद समाप्त हो सके। प्रदेश प्रभारी पीयूष गौतम ने कहा कि देश को अपना लहू देने वाले शहीदों ने अपना फर्ज निभाया है। अब बारी हमारी है। हम देश के अंदर जाति-धर्म में बंटे समाज को एक बनाएंगे। इस अवसर पर शुकरांत कुमार कुम्हारहेड़ा, हन्नी सिंह, यज्ञ भूषण शर्मा, वी. के. तोमर, बृजेश कुमार, गोपीचंद, रिंकू आदि मौजूद रहे।
