सामाजिक न्याय यात्रा का सहारनपुर पहुंचने पर होगा ऐतिहासिक स्वागत: सलमानी

सामाजिक न्याय यात्रा का सहारनपुर पहुंचने पर होगा ऐतिहासिक स्वागत: सलमानी
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते सपा पिछड़ा वर्ग सभा के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पिछड़ा वर्ग सभा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलजार सलमानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार दलित व पिछड़ा विरोधी है क्योंकि भाजपा शासनकाल में पिछड़ों व दलितों का सर्वाधिक शोषण हो रहा है जिसका बदला दलित व पिछड़े आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर लेंगे।

सपा पिछड़ा वर्ग सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलजार सलमानी आज यहां पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अति पिछड़ों व दलितों को झूठे आश्वासन देकर सत्ता पर काबिज हुई थी परंतु सत्ता में आने के बाद भाजपा शासनकाल में जितना उत्पीडऩ पिछड़ों व दलितों का हुआ उतना किसी अन्य सरकार के शासनकाल में नहीं हुआ। भाजपा शासनकाल में दलित व पिछड़े स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही दलितों व पिछड़ों की सच्ची हितैषी है। सपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दलितों व पिछड़ों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू करने का काम किया था जिन्हें भाजपा ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा अति पिछड़ों व दलितों को पार्टी से जोडऩे के लिए सामाजिक न्याय यात्रा निकाली जा रही है जो 16 अक्टूबर को प्रदेशाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डा. राजपाल कश्यप के नेतृत्व में सहारनपुर पहुंचेगी जिसका दलितों व पिछड़ों द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में सलमानी ने कहा कि प्रदेश का दलित व पिछड़ा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। उसके सामने भाजपा की असलियत सामने आ चुकी है। इसलिए वह सपा को उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंपने का मन बना चुका है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बिजेद्र विश्वकर्मा ने कहा कि कल (आज) सहारनपुर पहुंचने पर सामाजिक न्याय यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा जिसमें मल्हीपुर रोड स्थित एक वैंकट हॉल में स्वागत समारोह को आयोजन किया जाएगा जिसे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व एमएलसी डा. राजपाल कश्यप व राज्यसभा सांसद बिसम्बर प्रसाद निषाद सम्बोधित करेंगे। वार्ता के दौरान रूद्रपाल कोरी भी मौजूद रहे।