श्रद्धा के साथ मनाया संत भागमल का जन्मोत्सव

- सहारनपुर में गुरूद्वारा संत भागमल में शबद कीरतन करते रागी जत्थे।
सहारनपुर [24CN]। संत भागमल के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कीरतन दरबार में रागी जत्थों ने संगत को शबद कीरतन से निहाल किया। तत्पश्चात गुरू का अटूट लंगर भी बरता गया। जनक नगर तकिया स्थित गुरूद्वारा संत भागमल में आज संत भागमल का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। आज प्रात: अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। तत्पश्चात गुरू ग्रंथ साहिब के समक्ष शबद कीरतन व गुरबाणी का पाठ किया। रागी नरेंद्र सिंह देहरादून वालों ने संगत को शबद कीरतन से निहाल किया
इस दौरान उन्होंने गुरू की महिमा का बखान करते हुए कहा कि संत महापुरूषों के बल पर ही आज देश व दुनिया टिकी हुई है। हमें उनके सिद्धांतों व आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। भाई लक्ष्मण सिंह ने अरदास कराई और वैश्विक महामारी कोविड-19 से विश्व को मुक्ति दिलाने की प्रार्थना भी की गई। इस दौरान गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने संत भागमल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संत भागमल ने इस गुरूद्वारे की स्थापना कर समाज को नई दिशा देने का काम किया था और आज उन्हीं के आदर्शों के अनुरूप गुरूद्वारे का संचालन किया जा रहा है। ऐसे संत सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। कार्यक्रम में स. जगपाल सिंह, सवर्णजीत सिंह, स. हरसिमरन सिंह, स. जसपाल सिंह बग्गा, अमन बग्गा, हैप्पी सिंह, तेजेंद्र सिंह बग्गा, हरजीत सिंह लाम्बा, स. जसपाल सिंह, स. कुलदीप सिंह, स. चरणजीत सिंह बेदी, स. चरणसिंह, अमित कुमार, अशोक कुमार, देवांश, रामदास आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
