आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पुन: बनाएगी सरकार: सैनी
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों से बहुत खुश है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने का काम किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी साढौली कदीम मंडल कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया है तथा चारों ओर सडक़ें, बिजली, पानी व स्वास्थ्य व्यवस्था को विकसित करने का काम किया जा रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा जनहित में जन धन योजना, उज्जवला योजना, वृद्धावस्था पेंशन व किसान सम्मान निधि का लाभ सीधा जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है जिसे लेकर जनता खुश है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने को आतुर है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यसमिति की बैठक को जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, साढौली मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, बेहट मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी व मंडल मीडिया प्रभारी अजय सैनी ने भी सम्बोधित किया।