सहारनपुर की खिलाड़ी किरण का हुआ राष्ट्रीय टीम में चयन

सहारनपुर की खिलाड़ी किरण का हुआ राष्ट्रीय टीम में चयन
  • सहारनपुर में राष्ट्रीय टीम में चयनित खिलाड़ी का स्वागत करते आयोजक।

सहारनपुर। हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोट्र्स स्टेडियम में आगामी सितम्बर माह में चीन में होने वाले 19वें एशियन गेम्स की भारतीय टीम के लिए आयोजित चयन प्रतियोगिता में 53 किग्रा भार वर्ग में सहारनपुर की किरन ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए भारतीय टीम में अपना नाम दर्ज कराया है।

जिजित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय जोशी व सचिव अमित अरोड़ा ने बताया कि भारतीय टीम में चयनित खिलाडिय़ों के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने आशा जताई कि सभी चयनित खिलाड़ी एशियन गेम में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक लेकर लौटेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेश सक्सेना ने कहा कि किरन ने भारतीय टीम में अपना नाम दर्ज कराकर जनपद व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आशा जताई कि किरन चीन से देश के लिए पदक लेकर लौटेगी। इस दौरान विक्रांत कुमार, मोहित शर्मा, तरूण भोला, दिव्यांश कश्यप, अरूण, संजीव, दीपक, अंतरिक्ष, अंशुल, अगमदीम, कुलभूषण, निकिता, रजत, कुसुम आदि ने भी बधाई दी।