सहारनपुर की जूडोका ने नेशनल गेम्स में कांस्य पदक किया हासिल

सहारनपुर की जूडोका ने नेशनल गेम्स में कांस्य पदक किया हासिल
  • सहारनपुर में राष्ट्रीय खेलों की पदक विजेता खिलाड़ी।

सहारनपुर। गोआ में आयोजित नेशनल गेम में सहारनपुर की शीतल चौहान ने जूडो के 70 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि नेशनल गेम्स की जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर की शीतल चौहान ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 70 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता, वहीं दीपक गुप्ता उक्त खेलों में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। शीतल चौहान की इस उपलब्धि पर सहारनपुर जिला जूडो संघ के संरक्षक ए. सी. गुप्ता, डा. एस.के. शर्मा, पंकज बंसल, संजय गुप्ता, पंकज मल्होत्रा, संजीव गुप्ता, धीरज जैन, दलीप वर्मा, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, प्रदीप कुमार, अनिल अग्रवाल, निधि जैन, आयुषी, रिदम, अर्णव, कमलकांत आदि ने खुशी जाहिर की है।