shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर: अनियंत्रित होकर पलटी कार, महिला और युवक की मौत, दो घायल

सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गंगोह रोड पर बुधवार रात करीब नौ बजे एक कार के अनियंत्रित होकर पलटने से महिला और युवक सहित दो की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस चारों को जिला अस्पताल लेकर आई थी। यहां दो घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया जबकि दो शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया

थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गंगोह रोड पर बुधवार रात एक कार नकुड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान मानकमऊ और उनाली के बीच यह कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मानकमऊ चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस मौके से चारों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों की टीम ने महिला और युवक सहित दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायल हैं। उनका उपचार शुरू कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कार पर नियंत्रण खोना ही हादसे का मुख्य कारण लग रहा है। हालांकि अभी जांच की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं कार चालक नशे में तो नहीं था।

अभी तक यही पता चला है कि मरने वाले कार सवार यात्री शहर के ही नवीन नगर के रहने वाले थे। इनके साथ ही दो अन्य लोग कार में नकुड़ की ओर जा रहे थे। पुलिस पूरी छानबीन में जुटी है।

Jamia Tibbia