shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर: तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, बहन की मौत भाई घायल

सहारनपुर: तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, बहन की मौत भाई घायल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय बीए की छात्रा की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बहन भाई अपने रिश्तेदार के  घर से शादी समारोह में शिरकत करके वापस लौट रहे थे। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

जिले के अंबेहटा में दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत में मुरादखेडी गांव निवासी 22 वर्षीय बीए की छात्रा रुपा की मौत हो गई है, जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। मुरादखेड़ी गांव निवासी रूपा अपने भाई नवीन के साथ बाइक से शादी समारोह से गांव लौट रही थी।

रास्ते में दैदपुरा गांव के पास सामने से आ रहे दैदपुरा गांव निवासी रवि पुत्र राजू  की बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें रवि, रूपा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नकुड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रूपा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई रवि को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Jamia Tibbia