shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर: पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बदमाश, अधिकारियों में मचा हड़कंप, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कोर्ट में पेश होने से पहले ही एक बदमाश पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह बुधवार को करीब चार बजे की यह घटना है।

बता दें कि जनपद में नकुड़ थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए सहारनपुर लाई थी। इसी दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

नकुड़ कोतवाल सुशील सैनी ने बताया पुलिस ने चेकिंग के दौरान नकुड़-नसरूल्लागढ़ के रास्ते से विशु पुत्र विनोद निवासी मोहल्ला अफगानान को 24 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ पकड़ा था, जबकि गांव आसराखेड़ी के पास से महताब उर्फ मटरू पुत्र अनवर निवासी गांव धौराला थाना नकुड़ को 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार था। इनमें से महताब उर्फ मटरू बुधवार को फरार हो गया। पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी है।

Jamia Tibbia