प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाडिय़ों ने जीते 7 पदक

  • सहारनपुर में पदक जीतकर लौटे खिलाडिय़ों का स्वागत करते खेलप्रेमी।

सहारनपुर। आगरा में आयोजित प्रदेशीय समन्वय सब जुनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के खिलाडिय़ों ने सात पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाडिय़ों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

कुश्ती कोच आदेश कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेशीय समन्वय सब जुनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 06 अक्टूबर 2025 तक आगरा मे किया गया। जिसमे सहारनपुर मंडल के खिलाडिय़ों ने सात पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे मोहम्मद नौमान ने 110 किग्रा. मे स्वर्ण पदक, सिद्वार्थ कपिल ने 48 किग्रा. मे रजत पदक, चैधरी अजीत सिंह ने 71 किग्रा. में रजत पदक, अक्षित मडांर ने 110 किग्रा. मे रजत पदक, शिवा ने 52 किग्रा. मे कांस्य पदक, वरदान कुमार ने 92 किग्रा मे कांस्य पदक, अक्षित हुन ने 45 किग्रा. मे कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विजेता खिलाडिय़ों को क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।