मंडलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा

- सहारनपुर में मंडलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते मंडलयुक्त डा. लोकेश एम.।
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित मंडल स्तरीय खेलकूद व स्काउट गाइड प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। डा. बी. आर. अम्बेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय खेलकूद व स्काउट गाइड प्रतियोगिता का शुभारम्भ मंडलायुक्त डा. लोकेश एम ने रंगबिरंगे गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर किया।
उन्होंने कहा कि प्रतिभागी बच्चे नियमानुसार प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भागीदारी करें। उन्होंने सभी टीमों के इंन्चार्जों को निर्देशित किया कि विद्यालय संकुल स्तर पर खेल व स्काउट गाइड प्रतियोगिता आयोजित होती रहनी चाहिए। सहायक शिक्षा निदेशक योगराज सिंह ने सभी खिलाडिय़ों को शपथ दिलाते हुए प्रेमभाव व अनुशासन के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में फुटबाल जूनियर बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर ने प्रथम, सहारनपुर ने द्वितीय, 100 गुणा 400 रिले रेस में मुजफ्फरनगर ने पहला व सहारनपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
नाटक/एकांकी में सहारनपुर ने प्रथम, समूह गान में शामली ने पहला स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर ने प्रथम व सहारनपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि 80 मीटर हर्डल, स्काउट व कब में सहारनपुर के खिलाडिय़ों ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सहारनपुर ने पहला, मुजफ्फरनगर ने दूसरा, गाइड में सहारनपुर ने प्रथम, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सहारनपुर ने पहला, मुजफ्फरनगर दूसरा, 400 मीटर बालिका दौड़ में सहारनपुर ने प्रथम व मुजफ्फरनगर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरीश कुमार, संदीप पंवार, रविंद्र पंवार, राजकुमार चौधरी, ईसम सिंह, राकेश नौटियाल, संजय शर्मा, अंजू कश्यप, अर्चना सिंह, प्रीति तोमर, ऋतिका, अनुराधा शर्मा, वंदना फुटेला, साजिया अंसारी, बिंदिया, पूजा यादव, जितेंद्र, आकाश तोमर, सरोज, राजीव जैन, बलराज, रामेंद्र, वंदना मलिक, अनुज गुप्ता, राजीव यादव, अब्दुल नासिर, सतीश राणा, नीरज सैनी, कृपाल मलिक आदि मौजूद रहे।