विकास के रथ पर सवार है सहारनपुर: महापौर

- उद्योगों के लिए प्रदेश में सकारात्मक माहौल: मिगलानी
सहारनपुर [24CN] । ‘आत्म निर्भर भारत और नगर निगम की उपलब्धियाँ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जनमंच सभागार में भाजपा महानगर संगठन के सहयोग से किया गया। महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में हाइवें निर्माण और कानून की स्थिति सुधरने से उद्योगों के लिए सकारात्मक महौल बना है। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 6 लाभार्थियों को 104.85 लाख के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र, डूडा की ओर से पांच शहरी पथ विक्रेताओं व प्रधानमंत्री आवास योजना के 11 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
इसके अतिरिक्त उद्योग विभाग की ओर से ‘मिशन व्यापारी कल्याण योजना के तहत 9 लाभार्थियों को सांकेतिक रुप से चौक तथा डूडा द्वारा कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षण ले रही 50 महिलाओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किये गए। मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया ने कहा कि पार्षदों और जनता के सहयोग से हमने सहारनपुर को विकास के पथ पर सवार किया है। बोर्ड गठन के बाद से नगर निगम की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि निगम द्वारा 798 सड़कों, 131 नालों का निर्माण और 11 पार्को का सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कराया जा चुका है। सहारनपुर नगर निगम प्रदेश का ऐसा पहला निगम है जिसके द्वारा गौ अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया है। मेयर वालिया ने लाकडाउन में संस्थाओं के सहयोग से आठ लाख से अधिक जरुरत मंदों को भोजन वितरण तथा तीन हजार से अधिक लोगों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से निशुल्क परामर्श दिया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों को स्वच्छता अभियान से जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता से शहर और वहां के नागरिकों को अलग पहचान मिलती है।
उन्होंने कहा, नगर निगम ने क्लीन सहारनपुर-ग्रीन सहारनपुर के सपने को साकार करने के लिए 100 से ज्यादा कूड़ाघरों को समाप्त कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरु कराया है और उसके निस्तारण के लिए दस एमआरएफ सेंटरों का निर्माण कराया गया है। पूर्व विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में योजनाओं का लाभ सभी वर्गो को मिल रहा है, किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं है।
आईआईए के चेयरमैन रवीन्द्र मिगलानी ने कहा कि सरकार ने उद्योगों के लिए अनेक सकारात्मक कदम उठाएं है जिनसे उद्योगों की स्थिति में सुधार हुआ है। सड़कों का विकास होने तथा कानून की व्यवस्था में सुधार होने से अब प्रदेश में उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल बना है। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, व आईआईए पिलखनी के उद्यमी अनूप खन्ना ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व संयोजक ललित कटारिया, पार्षद अशोक राजपूत, रेखा रोहिला, पिंकी गुप्ता, सुधीर पंवार, भूरासिंह प्रजापति के अलावा संदीप रावत, जसबीर मोगा, श्रीमती वर्षा चौपड़ा, आदि ने पुष्प भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, लीड बैंक मैनेजर संतोष कुमार, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा डॉ. अनुज प्रताप सिंह आदि अधिकारियों के अलावा पार्षद रमेश छाबड़ा, यशपाल पुंडीर, सुनील शर्मा, उमेश शर्मा, विराट पुरी, संजय गर्ग, नरेश रावत, कलम सिंह, प्रदीप पंवार, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन व अरुण गांगियान के अलावा उद्यमी सुषमा बजाज, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सेठी, अर्चना कश्यप, भाजपा आईटीसेल के आदित्य भारद्वाज, महानगर कोषाध्यक्ष नरेश धनगर, महानगर मंत्री किशोर शर्मा, सुनील गुप्ता, कमल चुघ, मनोज ठाकुर, गौरव गर्ग, मनीष साहनी,चंद्रप्रकाश बंसल,उमेश धीमान, अमित वशिष्ठ, आरती शर्मा, सीता वोहरा, जसबीर कौर आदि शामिल रहे। संयोजक ललित कटारिया ने अतिथियों का आभार तथा संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया।