सहारनपुर मंडलः गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा, 13 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित
- सहारनपुर में सर्किट हाऊस में समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते प्रशासनिक अधिकारी।
सहारनपुर। मंडल में गौ आश्रय स्थलों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार (अपर निदेशक ग्रेड-1) ने भाग लिया। बैठक में मंडल के सभी जिलों में संचालित स्थायी और अस्थायी गौशालाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।
सर्किट हाउस में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेष महाजन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया , जिसमें विषेश दिषा-निर्देष जारी किये गये। बैठक में अधिकारियों द्वारा जानकारी के अनुसार 49 अस्थायी गौ आश्रय स्थलों में 5455 गोवंश 14 कान्हा गौशालाओं में 2110 गोवंश 11 वृहद गौशालाओं में 5213 गोवंश संरक्षित है।ं इसके अतिरिक्त 8623 गोवंश सहभागिता योजना के तहत लाभार्थियों को सुपुर्द किए गए हैं।
बैठक में गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए कई निर्देश दिए गए, जिनमें सभी गौशालाओं में उपचार, टीकाकरण, टैगिंग और रिकॉर्ड (लॉग बुक, आय-व्यय रजिस्टर) अनिवार्य रूप से बनाए जाएं, भूसा खरीद के लिए ब्लॉक स्तर पर जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि चारे की कमी न हो, गौशालाओं को गोचर भूमि से जोड़ने और जहां भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां किसानों के सहयोग से हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अधिकांश स्थानों पर ब्ब्ज्ट निगरानी लागू की जा चुकी है,कब्जामुक्त चारागाह भूमि पर नैपियर घास उगाने की योजना पर काम जारी है, साथ ही, सहभागिता योजना के तहत दिए गए पशुओं का समय पर सत्यापन और पोर्टल पर डेटा अपलोड कर लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला पंचायत राज अधिकारी, उप निदेशक पंचायत, नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी सहित मंडल के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
