सहारनपुर: अचानक से धराशाई हुआ मकान, मिस्त्री की मौत, महिला समेत दो घायल
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद में अचानक दीवार गिरने से पूरा मकान धराशाई हो गया। इस दौरान मलबे के नीचे दबकर मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर और मकान मालिक की पत्नी घायल हो गईं।
बताया गया कि यशपाल अपने घर में शौचालय का गड्ढा बनवा रहा था। बुधवार की रात करीब आठ बजे जब मिस्त्री और मजदूर काम कर रहे थे तो अचानक गड्ढे के पास वाली दीवार गिर गई। इसके बाद पूरा मकान ही धराशाई हो गया।
वहीं मलबे में दबने से मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर व मकान मालिक पत्नी घायल हो गईं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।